फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Kulhad Pizza couple and Nihang Man Singh controversy

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा: निहंग मान सिंह ने कहा, हमें जेलों से डर नहीं, पगड़ी को दाग लगा तो छोड़ेंगे नहीं

Fri, 25 Oct 2024 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल और निहंगों के बीच विवाद थम नहीं रहा है। निंहग मान सिंह ने एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है। वहीं यह भी कहा कि हम जेल जाने से नहीं डरते। 

विज्ञापन
Jalandhar Kulhad Pizza couple and Nihang Man Singh controversy
जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल की तरफ से पंजाब- हरियाणा हाई कोर्ट में सुरक्षा की मांग करने के बाद कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे कि वह दंपति को सुरक्षा मुहैया करवाए। कोर्ट के आदेश और कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने के मामले में निंहगों ने एक बार फिर से प्रर्दशन कर चेतावनी दे दी है। कुल्हड़ पिज्जा कपल का विरोध कर रहे निहंग मान सिंह अकाली ने एक बार फिर से दंपति को धमकी दे दी है।
विज्ञापन


निंहग मान सिंह का कहना है कि जेलें हमारी लिए ही बनी हैं। हाईकोर्ट ने सुरक्षा के आदेश दिए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम मैदान छोड़कर भाग जाएंगे। निहंग मान सिंह अकाली ने कहा कि अगर कोई ज्यादा उड़ने की कोशिश करेगा, तो फिर या हम नहीं या फिर वो नहीं। निंहग मान सिंह ने कपल पिज्जा को हिदायत देते हुए कहा कि तुम दोनों की जो जिंदगी है, उसे निजी रखो न कि बाहर लोगों के सामने लाओ। जो भी पगड़ी को दाग लगा रहे हैं, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि निंहगों के बार-बार प्रर्दशन करने के बाद सहज अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि उसे और उसके परिवार के साथ गलत हो रहा है। उनकी बात भी सुनी जाए। सहज ने कहा था कि वह अपनी बात लेकर हाई कोर्ट जाएंगे। हाई कोर्ट से अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग करेंगे। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट मे पुलिस को आदेश जारी किए कि वह कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा दें। इसके बाद निंहग बाबा मान सिंह का बयान सामने आने से मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed