{"_id":"67fc6db96bc9d0d6b60876cb","slug":"jalandhar-grenade-attack-deal-fixed-for-50-thousand-contact-made-through-instagram-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Grenade Attack: इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क, 50 हजार में सौदा; हमले के बाद अमीन को करना था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar Grenade Attack: इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क, 50 हजार में सौदा; हमले के बाद अमीन को करना था ये काम
Mon, 14 Apr 2025 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:52 PM IST
सार
पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमले के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एनआईए के हाथ लगे आरोपी अमीन से कई अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया की कोठी पर हमला करने वाले आतंकी अमीन को धमाके के लिए 50 हजार की राशि दी जानी थी। इसके लिए जीशान अख्तर के साथ उसका 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। हमले के बाद अमीन को आदेश था कि वह अपना सेलफोन तोड़ दे और सिर मुंडवा दे।
यह भी पढ़ें: Cyber Crime : विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर 30 हजार युवाओं को बनाया गुलाम, कराई जा रही है भारत में साइबर ठगी
जालंधर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसे कुछ दिनों के लिए अंडरग्रांउड होने के लिए कहा गया था। अमीन से इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क किया गया था, ताकि वह कालिया के घर के बाहरग्रेनेड फेंके। अमीन को अमृतसर के एक इलाके से ग्रेनेड लेने का निर्देश दिया गया था। उसने 1,500 रुपये में एक ई-रिक्शा किराये पर लिया, कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंका और भाग गया।
विज्ञापन
अमीन को जालंधर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस जांच में अभिजोत नाम के एक शख्स के साथ आर्थिक संबंधों का पता चला है। इसे कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभिजोत को भी प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया जाएगा।

सात अप्रैल को हुआ था हमला
7 अप्रैल को कालिया के घर पर ग्रेनेड के धमाके में शीशे टूट गए थे और गाड़ियां भी टूट गई थीं। जब यह धमाका हुआ तो कालिया उस वक्त घर पर ही मौजूद थे। हालांकि, उन्हें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने तब कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और लॉरेंस बिश्नोई के ज्ञात सहयोगी जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए विस्फोट को अंजाम दिया था।हमला करने के बाद अमीन शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा था और जसोला के एक होटल में छिपा हुआ था। उसके हैंडलर कौन थे और किसने उसे आर्थिक मदद दी।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अमीन भगोड़े जीशान अख्तर के संपर्क में था। वह महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे भी शामिल है। अख्तर के अजरबैजान या यूरोप से काम करने का संदेह है। लिहाजा पुलिस जांच कर रही है। रविवार को स्थानीय पुलिस उसको जांच के लिए एक गांव में भी लेकर गयी। उसका बैग कहां है? इसका पता नहीं चल पाया है।