फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Dips Group owner threatened to be killed for not paying Rs One crore

Jalandhar: डिप्स ग्रुप के मालिक को एक करोड़ रुपये न देने पर मारने की धमकी, स्कूल को लेकर चल रहा था विवाद

Thu, 25 Jul 2024 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 11:06 AM IST
सार

राजू और मक्कड़ के बीच स्कूल के सौदे के लेकर विवाद चल रहा था। मामला थाना स्तर पर जमानती है। सीपी को राजू की ओर से स्कूल के विवाद को लेकर एक शिकायत दी गई थी। सीपी ने जांच एडीसीपी चांद सिंह को सौंप दी थी।

विज्ञापन
Jalandhar Dips Group owner threatened to be killed for not paying Rs One crore
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालंधर थाना नई बारादरी में डिप्स ग्रुप के मालिक तरविंदर सिंह राजू को एक करोड़ न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।  मामला धारा 341 (सड़क पर जबरन रोकना) 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


केस में विर्क एनक्लेव के रहने वाले ईशान मक्कड़ को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ 26 अप्रैल को डीसी दफ्तर के गेट नंबर-4 के बाहर धमकी दी थी। राजू और मक्कड़ के बीच स्कूल के सौदे के लेकर विवाद चल रहा था। मामला थाना स्तर पर जमानती है। सीपी को राजू की ओर से स्कूल के विवाद को लेकर एक शिकायत दी गई थी। सीपी ने जांच एडीसीपी चांद सिंह को सौंप दी थी।
विज्ञापन


राजू ने पुलिस को बताया था कि वे 26 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर के दफ्तर शिकायत लेकर आए थे। दोपहर को जब उनकी गाड़ी गेट नंबर-4 से बाहर आई तो अपने साथियों के साथ खड़े ईशान ने उनकी कार रोक ली। राजू ने आरोप लगाया था कि मक्कड़ ने धमकी दी थी कि अगर एक करोड़ रुपये न दिए तो उसे और उसकी फैमिली को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी ने अपनी जांच में कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन गुबचन सिंह ने भूपिंदर सिंह मक्कड़ के जरिये जलालाबाद स्थित स्कूल का सौदा अंजना मक्कड़ और उनकी फैमिली के साथ किया था। सौदे के बाद पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी। इस बीच शिकायतकर्ता के पिता का 11 फरवरी 2021 को देहांत हो गया था। पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये तीन स्कूलों की तीन रजिस्ट्रियां हो गई थीं। दो ट्रस्ट के नाम पर तो तीसरी शिकायतकर्ता की पत्नी प्रीतइंद्र कौर के नाम। जांच में एडीसीपी ने कहा कि स्कूल के सौदे की रकम वे ले चुके थे और शिकायतकर्ता को तंग कर रहे थे कि उन्होंने स्कूल लीज पर दिया था। जांच के दौरान कोई लीज नहीं दिखाई गई। हालाकि शिकायतकर्ता ने स्कूल खरीदने को लेकर दी गई पेमेंट की डिटेल पुलिस को सौंप दी थी। एडीसीपी ने कहा कि स्कूल के विवाद में। ईशान ने राजू को रोका और जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed