{"_id":"1b64ee8cfc4199b094eab0fc46dd6307","slug":"jalandhar-chemist-shop-wall-collapse-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की दीवार गिरी, केमिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की दीवार गिरी, केमिस्ट की मौत
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 22 Jul 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि गेट पर केमिस्ट की दुकान चलाने वाले परविंदर सिंह की उनके मकान की दीवार गिरने से मौत हो गई।
परविंदर सिंह (35) पुत्र अमरजीत सिंह अमर मेडिकल सेंटर के नाम से दुकान चलाते हैं। उनका पुश्तैनी मकान गोपाल नगर में था जो काफी पुराना था। इसलिए वह परिवार समेत बस्ती गुजां स्थित दूसरे मकान में चले गए और इसे नया करवाने के लिए गिराना शुरू करवा दिया।
मंगलवार को वह पुराने मकान में देखने गए थे कि वह गिराया गया या नहीं। इस दौरान 12 फुट ऊंची दीवार उनपर गिर गई। उसके नीचे दबकर परविंदर सिंह की मौत हो गई।