{"_id":"69fbe0466de31720680f3419","slug":"jalandhar-blast-young-man-stays-in-hotel-to-plot-flees-after-blast-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar blast: होटल में रुककर युवक ने तैयार किया प्लान, धमाके के बाद फरार; छानबीन में जुटी है पंजाब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar blast: होटल में रुककर युवक ने तैयार किया प्लान, धमाके के बाद फरार; छानबीन में जुटी है पंजाब पुलिस
Thu, 07 May 2026 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2026 06:14 AM IST
सार
जांच में खुलासा हुआ है कि सफेद टीशर्ट पहने आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि विस्फोट स्थल से मात्र 10 कदम दूर पंजाब पुलिस का नाका लगा था, फिर भी हमलावर बड़े आराम से निकल गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : ANI
विस्तार
बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुआ धमाका अब एक बड़े आतंकी षड्यंत्र के रूप में सामने आ रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि सफेद टीशर्ट पहने आतंकी ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि विस्फोट स्थल से मात्र 10 कदम दूर पंजाब पुलिस का नाका लगा था, फिर भी हमलावर बड़े आराम से निकल गया। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात को दो युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों के अनुसार, हमलावरों ने हाई-सिक्योरिटी जोन के बाहर लोकेशन को सॉफ्ट टारगेट के तौर पर चुना, ताकि शक भी कम हो और सुरक्षा प्रतिष्ठान को संदेश भी दिया जा सके। इस हमले की सबसे अहम कड़ी डिलीवरी सिस्टम का इस्तेमाल है।
विज्ञापन
एक डिलीवरी एजेंट अपनी रोजमर्रा की ड्यूटी के तहत बीएसएफ मुख्यालय पार्सल देने पहुंचा था। सुरक्षा नियमों के चलते उसे स्कूटी बाहर खड़ी करनी पड़ी। यह डिलीवरी बॉय जांच में साफ निकला है। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि बीएसएफ के पास स्थित शराब के ठेके के करीब सफेद टीशर्ट पहने युवक गायब हो गया।
विज्ञापन
वह पहले हाथ में लिफाफा लेकर आता है और स्कूटी के पास रखकर तेजी से निकल जाता है। जांच में सामने आया है कि विस्फोट के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया गया है। यह सटीक टाइमिंग बताती है कि हमलावर ने पहले से रेकी की थी।
सीसीटीवी फुटेज से मिले कई सुराग
पुलिस को होटल के सीसीटीवी से अहम सुराग मिले हैं। संदिग्ध का मोबाइल नंबर मिल गया है। हालांकि वो बंद आ रहा है लेकिन पुलिस ने उसका ब्यौरा निकलवा लिया है। संदिग्ध ने होटल में दी आईडी पंजाब के बाहर की है।