{"_id":"6ab6313e29fc1d02142f0b91ed6bea14","slug":"investigation-the-death-of-lecturer-is-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर की मौत मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक्चरर की मौत मामले में जांच शुरू
अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरदान इंफर्टीलिटी सेंटर में कोताही के कारण लेक्चरर राशि शर्मा की मौत के आरोप में सेहत विभाग की उच्चस्तरीय जांच के लिए टीम का गठन किया गया है जो दो दिन के भीतर पूरी रिपोर्ट बनाकर फाइल करेगी।
इस टीम में सहायक सिविल सर्जन बलवीर सिंह मुलतानी, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. कश्मीरी लाल, डॉ. वरिंदर कौर को शामिल किया गया है। राशि शर्मा मूल रूप से फगवाड़ा की थीं और उसकी सर्जरी वरदान अस्पताल में की गई थी। बुधवार को उसकी हिस्ट्रोस्कोपी की गई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
राशि की हालत देखकर उसको वरदान अस्पताल से जौहल अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जौहल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित जीद का कहना है कि राशि शर्मा को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत काफी स्थिर थी, उसके गुर्दे व हार्ट में इंफेक्शन हो गया था।
विज्ञापन
राशि शर्मा के पति एडवोकेट अमित शर्मा का कहना है कि उनको कुछ बताया ही नहीं गया कि राशि की हालत आपरेशन के दौरान बिगड़ गई है। अमित ने इसकी शिकायत डिवीजन नंबर छह में लिखवा दी है। एसएचओ राजिंदर शर्मा का कहना है कि पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सेहत विभाग की तरफ से सहायक सिविल सर्जन डॉ. बलवीर सिंह मुलतानी के नेतृत्व में टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है और कहा है कि दो दिन के भीतर इस केस की रिपोर्ट फाइल कर दी जाएगी। डॉ. मुलतानी का कहना है कि अस्पताल से कुछ रिकार्ड कब्जे में लिया गया है लेकिन रिकार्ड पर अधिक यकीन नहीं किया जा सकता, इसलिए इसकी गहराई से मेडिकल साइंस के तहत जांच भी जारी है।
वरदान अस्पताल के वरीश का कहना है कि राशि शर्मा को इंफेक्शन हो गया था, संभवता किसी दवा के कारण हुआ है।