फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Investigation into adulterated ghee; consumers urged to be vigilant.

Jalandhar News: देसी घी की जांच, उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील

Wed, 17 Dec 2025 07:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Investigation into adulterated ghee; consumers urged to be vigilant.
होशियारपुर। स्वस्थ और मानक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर भाटिया के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर श्री विवेक कुमार और उनकी टीम ने शहर के गौशाला बाजार और खानपुरी गेट क्षेत्र में देसी घी विक्रेताओं की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान इन दोनों क्षेत्रों में स्थित दुकानों से ब्रांडेड देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में भेजे गए। इसके अलावा, एक देसी घी निर्माता इकाई का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई, भंडारण और लेबलिंग से संबंधित नियमों का पालन किया गया। इस संबंध में डॉ. जतिंदर भाटिया ने बताया कि विभाग नकली और गैर-मानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नकली या गैर-मानक देसी घी या अन्य खाद्य पदार्थ मिलते हैं, तो तुरंत फूड सेफ्टी विभाग को सूचित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed