फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Insulting the Chief Justice is an attack on the Constitution and the Dalit community: Dr. Ravjot

मुख्य न्यायाधीश का अपमान संविधान व दलित समाज पर हमला: डाॅ. रवजोत

Fri, 10 Oct 2025 07:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Insulting the Chief Justice is an attack on the Constitution and the Dalit community: Dr. Ravjot
होशियारपुर। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शुक्रवार को होशियारपुर में कहा कि देश के मौजूदा हालात अत्यंत चिंताजनक हैं क्योंकि भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकारें दलित अधिकारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति न केवल लोकतंत्र के लिए खतरा है बल्कि संविधान की भावना पर भी हमला है।
विज्ञापन

डॉ. रवजोत सिंह आज अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के अपमान की सख्त निंदा की और इसे देश की सर्वोच्च न्यायपालिका, संविधान और दलित समाज पर सीधा हमला करार दिया। मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश की सबसे ऊंची न्यायिक संस्था के प्रमुख का कोर्ट में अपमान किया जाता है तब भाजपा के नेता मौन साध लेते हैं। यह मौन भाजपा की उस खतरनाक मानसिकता को उजागर करता है, जो देश में एक दलित-विरोधी माहौल पैदा करने की साजिश के तहत काम कर रही है। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, शाम चौरासी विधानसभा के एससी विंग के इंचार्ज जयावंती, तरसेम और हैप्पी कलेर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed