{"_id":"233a187282c46f2af29b755a828297a9","slug":"instead-of-given-free-power-give-the-money-to-the-account-of-farmers-channi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मुफ्त बिजली के स्थान पर खाते में पैसा दें : चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मुफ्त बिजली के स्थान पर खाते में पैसा दें : चन्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 24 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत चन्नी ने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देने के स्थान पर उनके खाते में पैसा जमा करवाया जाना चाहिए। क्योंकि जब केंद्र सरकार फसल का मूल्य तय करती है तो वे बिजली का खर्च उसमें नहीं जोड़ती। इससे किसानों को दो रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है।
चन्नी बुधवार को पद्मश्री हंसराज हंस की कोठी में आए हुए थे। वे पत्रकारों से खास बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बेचे जा रहे सपनों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि वे इन्हें लागू करने में पूरी तरह से फेल रहे हैं।
चन्नी ने कहा कि उन्होंने आरटीआई के तहत हासिल की जानकारी में दिल्ली सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ इंपलायमेंट द्वारा रोजगार की स्थिति हासिल की। इसमें पता चला है कि अभी तक कुल 13,49,794 बेरोजगार रजिस्टर्ड हुए हैं।
विज्ञापन
फरवरी, 2015 से अभी तक का आंकड़ा 1,34,663 है। उन्होंने कहा कि जवाब के मुताबिक केजरीवाल सरकार फरवरी 2015 से सिर्फ 117 लोगों को ही आनलाइन इंपलायमेंट पोर्टल व 1300 लोगों को जॉब समिटों के जरिये रोजगार देने में कामयाब रही है। जो नौकरी के चाहवान लोगों के मुकाबले बहुत कम (0.014 प्रतिशत) है।
चन्नी ने कहा कि पंजाबी समाज के लिए बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। इस संबंध में उन्होंने केजरीवाल के दौरे पर सवाल किया है कि वे दिल्ली के लोगों को धोखा देने के बाद अब पंजाब के युवाओं के साथ भी ऐसा सलूक क्यों करने आ रहे हैं। इसका खुलासा एक साल से आप की सरकार के प्रदर्शन से होता है।
चन्नी ने हंसराज हंस को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हंस जहां से चाहेंगे, वहीं चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान हंसराज हंस, अमरजीत समरा, अवतार हैनरी, जगबीर बराड़, सतपाल मित्तल, चौधरी सुरेंद्र मौजूद थे।