फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Indian students trapped in Ukraine are living by eating a bread piece

यूक्रेन में फंसे भारतीय: छात्र बोले- 50 की ब्रेड 500 में, 2000 की टैक्सी एक लाख में, कई स्थानों पर लूटपाट भी जारी

Mon, 28 Feb 2022 09:46 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

रूसी सेना के साथ निपटने के लिए यूक्रेन ने अपने नागरिकों को हथियार पकड़ा दिए हैं, जिसके कारण जंग तेज हो सकती है और उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।बार्डर के कई इलाकों में फंसे लोगों को खाने के लाले पड़े हैं और कई इलाकों में लूटपाट शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
Indian students trapped in Ukraine are living by eating a bread piece
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस जंग की वजह से जहां यूक्रेन के लोग परेशान हैं। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी भारतीय छात्रों को उठानी पड़ रही है। जंग की वजह से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि यूक्रेन में रह रहे छात्रों को खाना भी मुहैया नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

 

छात्र ब्रेड के एक-एक पीस को तरस रहे हैं, क्योंकि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां हर चीज की कीमत आसमान छूने लगी है। इस समय यूक्रेन में 50 रुपये वाली ब्रेड 500 रुपये में मिल रही है। इसके अतिरिक्त अगर छात्र पोलैंड के बार्डर पर जाने के लिए टैक्सी लेना चाहे तो 2000 रुपये किराये वाली टैक्सी इस समय एक से सवा लाख रुपये पर मिल रही है। इतना किराया न दे पाने के कारण छात्र 15 से 20 घंटे चलकर बार्डर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

 

भारतीय छात्रों के माता-पिता का कहना है कि हम उन्हें किसी तरह कुछ पैसे भेज रहे हैं क्योंकि उनके बैंक से पैसे निकल नहीं पा रहे हैं। यूक्रेन से अपने माता-पिता को फोन करके वहां के हालात बता रहे छात्र हाताश और डरे नजर आ रहे हैं। जालंधर के आरएस मित्तल का कहना है कि उनके रिश्तेदार फतेहगढ साहिब में रहते हैं। उनके रिश्तेदार का बेटा यूक्रेन में लैंग्वेज कोर्स करने गया है। करीब सात माह पहले यूक्रेन गए जश्नप्रीत सिंह, अजीत सिंह और गुरविंदर सिंह तीनों दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूक्रेन में शुरू हुई जंग के बाद उन्होंने अपने पिता को फोन किया था कि यहां पर हालात खराब हैं। हम पता नहीं अब आपको फोन भी कर पाएंगे या नहीं। हम यहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं पर पोलैंड बार्डर तक पहुंचने के लिए टैक्सी लेनी पड़ेगी और टैक्सी वाले दो हजार रुपये किराये की जगह एक लाख से ज्यादा किराया मांग रहे हैं, जो हम नहीं दे पा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि रूसी सेना के साथ निपटने के लिए यूक्रेन ने अपने नागरिकों को हथियार पकड़ा दिए हैं, जिसके कारण जंग तेज हो सकती है और उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

 

बार्डर के कई इलाकों में फंसे लोगों को खाने के लाले पड़े हैं और कई इलाकों में लूटपाट शुरू हो चुकी हैं। हथियार लेकर घूमने वाले कुछ लोग कई छात्रों से पैसे भी छीन चुके हैं। सरकार की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। इस कारण वहां विद्यार्थियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed