फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In Lahore, there are demands to award Bhagat Singh, the Shaheed-e-Azam, with the Bharat Ratna and the Nishan-e-Pakistan.

Jalandhar News: लाहौर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न व निशान-ए-पाकिस्तान की मांग

Sun, 28 Sep 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
In Lahore, there are demands to award Bhagat Singh, the Shaheed-e-Azam, with the Bharat Ratna and the Nishan-e-Pakistan.
-भगत सिंह फाउंडेशन पाकिस्तान ने लाहौर हाई कोर्ट में मनाई भगत सिंह की जयंती
विज्ञापन

---
होशियारपुर। लाहौर में भगत सिंह फाउंडेशन पाकिस्तान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान देने की मांग की है। भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान ने लाहौर हाई कोर्ट के डेमोक्रेटिक लॉन में शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज रशीद कुरैशी ने की।
कुरैशी ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें यह मांग शामिल थी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगत सिंह को भारत रत्न प्रदान करें और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ उन्हें निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित करें। उनके शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने, स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी करने, प्रमुख सड़कों का नाम उनके नाम पर रखने और लाहौर के शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथियों में राजा जुलकर्नैन (सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट और पूर्व सचिव सुप्रीम कोर्ट बार), मियां गुलामुल्ला खान जोया (सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट), मुक्तदर अख्तर शब्बीर (सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट और पूर्व सचिव सुप्रीम कोर्ट बार), खालिद जमान खान (एडवोकेट) और नूर मोहम्मद कसूरी (पाक-इंडिया बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने भगत सिंह की शांति और एकता के प्रति स्थायी योगदान को याद करते हुए कहा कि भगत सिंह ने यह संदेश फैलाया कि हर धर्म की नींव शांति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह भारत और पाकिस्तान दोनों के साझा हीरो हैं और उनके आदर्श पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed