{"_id":"60c21ffe8ebc3e8763752015","slug":"in-central-jail-phone-found-from-prisoners-hoshiarpur-news-pkl4162058155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल में कैदियों से पांच मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल में कैदियों से पांच मोबाइल बरामद
विज्ञापन
होशियारपुर। देर रात चेकिंग के दौरान जेल में बंदियों से पांच मोबाइल फोन मिलने पर केंद्रीय जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी की पुलिस ने चार कैदियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सहायक जेल अधीक्षक देस सिंह द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार भगवान नगर, लुधियाना निवासी शक्ति उर्फ भटूरा, अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु निवासी गुरप्रीत सिंह और होशियारपुर के चग्गरां गांव के निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनदीप सिंह के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा जिला कपूरथला के भुलत्थ इलाके के गांव तलवंडी पुरदल निवासी कैदी मनजोत सिंह के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया जबकि बैरक नंबर 13 के एग्जास्ट फैन से एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने छिपाया था। थाना सिटी की पुलिस द्वारा चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।