{"_id":"630903293d1d3e4df156d3f4","slug":"in-broad-daylight-after-smelling-the-intoxicant-took-off-the-gold-ring-from-the-hand-of-the-old-man-kapurthala-news-pkl4605196175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नशीली वस्तु सु्घांकर बुजुर्ग के हाथ से सोने की अंगूठी उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े नशीली वस्तु सु्घांकर बुजुर्ग के हाथ से सोने की अंगूठी उतारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। रोज एवेन्यू में दिनदहाड़े दुकान से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को नशीली वस्तु सुंघाकर दो पल्सर सवार युवकों ने सोने की अंगूठी उतारकर फरार हो गए। वारदात की घटना समीपवर्ती सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित बुजुर्ग के बेटे ने थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दे दी है।
रोज एवेन्यू निवासी विजय मल्होत्रा ने बताया कि उनकी रोज एवेन्यू में ही दवाओं की दुकान है, जहां पर उनके साथ उनके पिता किशन लाल मल्होत्रा भी बैठते हैं। शुक्त्रस्वार की शाम करीब चार बजेे वह दुकान से घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पालकी पैलेस के समीप काले रंग के पल्सर पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने कोई नशीली वस्तु सुंघाकर उनके पिता को बेहोश करके उनके हाथ में पहनी हुई एक तोले सोने की अंगूठी उतारकर फरार हो गए। इसकी सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो वह तुरंत वहां पहुंचे और अपने बेसुध हो चुके पिता को लेकर घर आए। उन्होंने बताया कि थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।