फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Illegal mining not the case on the tractor-trolley drivers : IG

अवैध माइनिंग में ट्राली-ट्रैक्टर चालकों पर नहीं होगा केस ः आईजी

Sat, 23 Jan 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (नकोदर/जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (नकोदर/जालंधर) Updated Sat, 23 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining not the case on the tractor-trolley drivers : IG
सत्ताधारी पार्टी के लिए लंबे समय से किरकरी बनी अवैध माइनिंग को रोकने के लिए अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अवैध माइनिंग रोकने के लिए बनी एसआईटी के प्रमुख बॉर्डर रेंज के आईजी लोकनाथ आंगरा ने माइनिंग रोकने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि  पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली चालकों पर केस दर्ज करने के स्थान पर उन लोगों को गिरफ्तार करे जो अवैध माइनिंग करवा रहे हैं। आईजी के आदेश तमाम जिलों में भेज दिए गए हैं।

आईजी ने आदेश दिया है कि अदालतों को लग रहा है कि अवैध माइनिंग को रोकने के लिए सिर्फ वाहन चालकों पर ही केस दर्ज हो रहे हैं। सब डिवीजन स्तर के पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके इलाके में माइनिंग नहीं हो रही है यदि हो रही है तो इसमें मामले दर्ज कर जांच की जाए और असल लोगों को नामजद किया जाए।

पुराने जो केस दर्ज हो चुके हैं उनकी दोबारा जांच कर असल लोगों का पता लगाया जाए। एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह के मुताबिक आईजी के आदेशों को सब डिवीजन स्तर तक भेज दिया गया है। पुराने केसों की जांच के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed