फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   If don't buy wheat at full price, will jam the rails on 25th - Pandher

गेहूं पूरे दाम में नहीं खरीदा तो 25 को करेंगे रेल का चक्का जाम - पंधेर

Fri, 15 Apr 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
If don't buy wheat at full price, will jam the rails on 25th - Pandher
फिरोजपुर। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब की खरीद मंडियों में सरकार गेहूं पूरे दाम में नहीं खरीदती तो 25 अप्रैल को रेल का चक्का जाम करेंगे। केंद्र सरकार के इशारे पर मंडियों में खरीद एजेंसियां किसानों का गेहूं नहीं खरीद रही हैं। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने एक माह बीच चुका है, बावजूद इसके पंजाब में नशे पर रोक नहीं लगी। प्रतिदिन नशे से युवकों की मौत हो रही है, जंडियाला गुरु में तो युवतियां चिट्टे का नशा कर रही हैं। इसलिए 16 अप्रैल को किसान नशे के खिलाफ धरना देंगे।
विज्ञापन

पंधेर ने कहा कि भगवंत मान की सरकार को बने एक माह बीत चुका है अभी तक पंजाब में नशे पर रोक नहीं लगाई गई है। रोजाना नशे से युवा मर रहे हैं। नशे से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। इसलिए किसान जत्थेबंदियां नशे की रोकथाम के लिए 16 अप्रैल को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धरना देंगी। पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की गेहूं की फसल प्राइवेट व्यापारियों को बेचना चाहती है, इसलिए सरकारी खरीद बंद कर दी है।
विज्ञापन

किसानों का गेहूं पूरे दामों पर मंडियों में नहीं खरीदा गया तो 25 अप्रैल को किसान जत्थेबंदियां रेल पटरियां पर धरना देकर ट्रेनें रोकने को मजबूर होंगी। इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर किसान नेता बाज सिंह, गुरलाल सिंह, लखविंदर सिंह, कंधारा सिंह, बलदेव सिंह, कंवरदीप सिंह, सविंदर सिंह व सुखदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed