{"_id":"66d1f5a014e528cca607e697","slug":"husband-murdered-by-hitting-on-head-with-a-stick-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102572-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सिर पर लाठी मारकर पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सिर पर लाठी मारकर पति की हत्या
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। महिला ने अपने साथी संग मिलकर पति के सिर पर लाठी से वारकर हत्या कर दी। पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, पति उसे ऐसा करने से रोकता था। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीतू वासी बंधनी कलां, जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई इंद्रजीत सिंह विकलांग था। उसकी भाभी पूजा के राम सिंह नामक व्यक्ति संग अवैध संबंध थे। उसका भाई पूजा को राम सिंह से मिलने को रोकता था। भाभी की इस हरकत में उसका भाई बाधा बन रहा था। भाभी ने राम सिंह व अवतार सिंह के साथ मिलकर उसके भाई के सिर पर लाठी से वारकर हत्या कर दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी पूजा, राम सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी के दो आरोपी फरार हैं।