फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Human Rights, Commission, case.third degree, child, Jalandhar

मानवाधिकार आयोग पहुंचा बच्चे को थर्ड डिग्री देने का मामला

Sat, 16 Aug 2014 10:52 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Sat, 16 Aug 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
Human Rights, Commission, case.third degree, child, Jalandhar
महितपुर थाने में 13 साल के सातवीं कक्षा के छात्र को तीन दिन तक हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री देने का मामला मानवाधिकार आयोग के पास पहुंच गया है। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत नकोदर के पूर्व पार्षद आदित्य भटारा ने मानवाधिकार आयोग से की है।
विज्ञापन


शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि पुलिस केस को वापस लेने के लिए पीड़ित बच्चे के परिजनों को तंग कर रही है। इसलिए इस केस में तत्काल आयोग अपनी कार्रवाई शुरू करे ताकि पुलिस की दखल अंदाजी बंद हो सके।
विज्ञापन

वहीं बच्चे की माता मोहिंदर कौर का कहना है कि शुक्रवार रात को साढ़े 10 बजे पुलिस मुलाजिम उनके घर आए और इस बात के लिए प्रेशर बनाने लगे कि केस को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस की तरफ से ढीली कार्रवाई देखकर पूर्व पार्षद आदित्य भटारा ने शिकायत मानवाधिकार आयोग के पास कर दी है। भटारा ने शिकायत में कहा कि बच्चे को महितपुर के तत्कालीन इंचार्ज दलेर सिंह, दरदारा सिंह, सुखविंदर सिंह व गोपी ने अपने साथियों के साथ टार्चर किया। बच्चे को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया।


इतना ही नहीं जब उसको छुड़वाकर सिविल अस्पताल नकोदर में दाखिल करवाया गया तो चौकी इंचार्ज दलेर सिंह ने चिकित्सक प्रितपाल सिंह पर प्रेशर बनाया कि बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया जाए। उसका आगे इलाज न किया जाए। भटारा ने शिकायत में कहा कि चिकित्सक प्रितपाल सिंह ने खुद इसका जिक्र किया है। इस केस में खुलेआम मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है इसलिए ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed