फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Huge Nagar Kirtan in Sultanpur Lodhi on the occasion of 556th Prakashotsav see video

Punjab:जहां गुरु नानक देव जी ने दिया था एकम ओंकार का मूल मंत्र, उस धार्मिक स्थल सुल्तानपुर लोधी में नगर कीर्तन

Tue, 04 Nov 2025 07:16 PM IST
अंकेश ठाकुर अनिल गोयल, फगवाड़ा
अनिल गोयल, फगवाड़ा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

श्री गुरु नानक देव जी 14 साल की आयु में 1483 में सुल्तानपुर लोधी में अपनी बहन बेबे नानकी के पास आ गए और यहीं पर उन्होंने अपना जीवन बिताया।

विज्ञापन
Huge Nagar Kirtan in Sultanpur Lodhi on the occasion of 556th Prakashotsav see video
सुल्तानपुर लोधी में नगर कीर्तन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी में पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव संबंधी विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु नानक देव जी 14 साल की आयु में 1483 में सुल्तानपुर लोधी में अपनी बहन बेबे नानकी के पास आ गए और यहीं पर उन्होंने अपना जीवन बिताया।

विज्ञापन


यहीं पर 1499 में उन्होंने बेईं नदी में डुबकी लगाई और तीन दिन बाद गुरुद्वारा संत घाट के पास प्रबुद्ध होकर निकले, जहां उन्होंने मूल मंत्र एक ओंकार का उच्चारण किया। यहीं से उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की नींव रखी और यहीं से उन्होंने 1499 में अपनी उदासियों (यात्राओं) की शुरुआत की। उनकी शादी के लिए बरात भी यहीं से बटाला के लिए रवाना हुई थी और उनके दो बेटे भी यहीं पैदा हुए।
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी में आज कई गुरुद्वारे हैं, जैसे गुरुद्वारा बेर साहिब और गुरुद्वारा संत घाट साहिब, जो गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़े हैं। गुरुद्वारा बेर साहिब के पास एक बेर का पेड़ है, जिसे गुरु जी के ध्यान से जोड़ा जाता है। गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग साहिब में गुरु जी के दोनों बेटों का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारों के नेतृत्व में आयोजित नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब से आरंभ होकर नई दाना मंडी, शहीद ऊधम सिंह चौक, तहसील कॉम्पलेक्स, तलवंडी चौक, आर्य समाज चौक, गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग, चौक चेलिया, रेलवे रोड, पुरानी दाना मंडी, गुरु बाजार, सदर बाजार से होकर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सम्पन्न हुआ।

फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब का संगत द्वारा विभिन्न जगहों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। रास्ते में संगत द्वार फल, मिठाइयों, चाय पकोड़ों का लंगर लगाया गया तथा भाई बाला जी निष्काम सेवा सोसाइटी द्वारा सफाई के प्रबंध किए गए। इस अवसर पर गतका पार्टियों ने जौहर दिखाए। संत बलबीर सिंह सीचेवाल व अन्य कीर्तनी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और आसमान में पैरागलाइडर से पुष्प वर्षा की गई।


इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के नेताओं ने स्वागत किया जिसमें एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जगमिंदर कौर, एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिविजन) सर्वेश सिंह, एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सोनाली, एडीसी कपूरथला वरिंदर बाजवा, एसडीएम अलका कालिया, तहसीलदार परमिंदर सिंह, नायब तहसीलदार गौरव बांसल, एसजीपीसी के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कल्याण, मैनेजर अवतार सिंह, विधायक इंदर प्रताप सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जरनैल सिंह संधा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed