फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Huge amount of liquor recover in firozpur

सतलुज दरिया से पकड़ी 29 हजार लीटर कच्ची दारू

Sat, 06 Mar 2021 07:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Huge amount of liquor recover in firozpur
थाना सदर पुलिस ने सतलुज दरिया में बने सरकंडों के टापू से 29 हजार 600 लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। आरोपी पुलिस को देख कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने वहां से 32 तिरपालें और अन्य सामग्री बरामद की है। थाना सदर पुलिस ने शनिवार को कुलवंत सिंह, मेजर सिंह वासी गांव अलीके, अमरीक सिंह वासी कमाले वाला समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग व पुलिस की टीम सीमांत गांव किलचे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव निहाला किलचा के पास सतलुज दरिया में बने सरकंडों के टापू पर आरोपी कच्ची दारू तैयार कर रहे हैं। उन्होंने दरिया में दारू छिपाकर रखी है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारकर वहां से तिरपालों में भरकर रखी 29 हजार 600 लीटर कच्ची दारू बरामद की। इसके अलावा कच्ची दारू बनाने वाली सामग्री और 32 तिरपालें भी बरामद हुई हैं। पुलिस को टापू पर आता देख आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed