फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Household goods worth Rs 20 lakh burnt to ashes due to short circuit

Jalandhar News: शॉर्ट सर्किट से घर का करीब 20 लाख का सामान जलकर राख

Thu, 02 Oct 2025 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Household goods worth Rs 20 lakh burnt to ashes due to short circuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कस्बा रइया में बुधवार रात को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। घर में पड़ी नकदी, कपड़े, जेवर, बिजली के उपकरण आदि समेत करीब 20 लाख मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित हरजीत सिंह राजू, गुरमीत सिंह मिंटू निवासी फेरुमान रोड, रइया ने बताया कि रात करीब 8 बजे उन्होंने ऊपर वाले घर में खाना खाया और नीचे वाले घर में सोने ही वाले थे कि 8:40 बजे उनके घर के सामने खड़ी रेहड़ी के मालिक ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके ऊपर वाले घर के कमरे में आग लग गई है। जहां उनका बुटीक है। वहां पर वह कपड़े का काम था और कमरे में ढेर सारे कपड़े होने के कारण आग बहुत जल्दी लग गई। जब उन्होंने इस घटना के बारे में रइया पुलिस चौकी में फोन किया। पड़ोसियों और स्थानीय पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें तीन लाख नकद, करीब 10 लाख के कपड़े, करीब 5 लाख के गहने, फर्नीचर, बिजली के उपकरण जिनमें एलईडी, पंखे, बच्चों के पासपोर्ट, रजिस्ट्रियां, आधार कार्ड, मोटरसाइकिल की आरसी, अन्य दस्तावेज व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed