फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hockey players welcome on arrival at RCF

हॉकी खिलाड़ियों का आरसीएफ पहुंचने पर स्वागत, टोक्यो ओलंपिक में किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hockey players welcome on arrival at RCF
टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों को सम्मानित करते रेल कोच फैक्टरी के जीएम रवींद्र गुप्ता व अन्य। - फोटो : KAPURTHALA
कपूरथला। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली आरसीएफ की महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर, लालरेसियामी, रीना खोखर और पुरुष हॉकी में कांस्य का तगमा जीतने वाले आरसीएफ में प्रशिक्षण प्राप्त गोल कीपर कृष्णम पाठक का सोमवार को आरसीएफ पहुंचने पर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को खुली गाड़ी में बिठाकर आरसीएफ कैंपस में घुमाया गया और उसके बाद हॉकी स्टेडियम में एक भव्य समारोह हुआ। इसमें आरसीएफ के महाप्रबंधक रवीन्द्र गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। आरसीएफ पहुंचने पर महाराजा रणजीत सिंह स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रिंसिपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर व प्रधान आरसीएफ खेल संघ आरके मंगला, प्रिंसीपल चीफ इंजीनियर व उपप्रधान आरसीएफ खेल संघ एससी मीना, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर व ऑनरेरी महासचिव आरसीएफ खेल संघ नितिन चौधरी, डिप्टी एफए व कोषाध्यक्ष आरसीएफ खेल संघ डॉ. बीएस गिल, वरिष्ठ खेल अधिकारी रामकुमार व अन्य पदाधिकारी आरसीएफ खेल संघ और महिला हॉकी खिलाड़ियों ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

ओलंपियन हॉकी खिलाड़ियों को रैली के रूप में खुली गाड़ी में बिठाकर हॉकी स्टेडियम के लिए ले जाया गया। जहां रास्तों में उनका स्वागत पुरुष हॉकी, फुटबॉल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और कुश्ती के खिलाड़ियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रैली का समापन हॉकी स्टेडियम में हुआ। समारोह में उन्हें आरसीएफ के महाप्रबंधक तथा पैटर्न आरसीएफ खेल संघ रवीन्द्र गुप्ता ने सम्मानित किया। नवजोत कौर व लालरेसियामी को राजपत्रित अधिकारी के पद पर किया गजटेड पोस्ट पर प्रमोशन दी गई। प्रत्येक खिलाड़ी ने उनसे टोक्यो ओलंपिक के अनुभव सांझा किए। गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ओलंपिक में उनका प्रदर्शन गोल्ड मेडल से कम नहीं और उन्हें आशा है कि आगामी विश्व कप के लिए खिलाड़ी खूब परिश्रम करके टीम को सर्वोच्च स्थान दिलाएंगे तथा आने वाले ओलंपिक में आरसीएफ से और भी कई खिलाड़ी भारत का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

तीनों महिला हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम के अलावा आरसीएफ और भारतीय रेलवे टीम की भी नियमित सदस्य हैं। नवजोत कौर अब तक 180 मैच भारतीय टीम के लिए खेल चुकी हैं। लालरेसियामी ने राष्ट्रीय टीम के साथ 72 मैच और रीना खोखर ने 45 मैच खेले हैं। रीना खोखर टीम में स्टेंड बाई के रूप में शामिल थी। कृष्णम पाठक का जन्म 1997 में कपूरथला में हुआ और अपने आरसीएफ में कार्य करने वाले अपने चाचा के पास रहते हैं। आरसीएफ की हॉकी स्टेडियम में उन्होंने आरसीएफ और भारतीय महिला टीम की वरिष्ठ गोलकीपर योगिता बाली से गोल कीपिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया। पाठक 2016 में पुरुष हॉकी जूनियर विश्वकप जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा थे। तब से वह भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए 50 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आरसीएफ के सभी अधिकारी, आरसीएफ खेल संघ के पदाधिकारी, आरसीएफ महिला कल्याण संगठन की सदस्य, यूनियन के पदाधिकारी, भारी संख्या में कर्मचारी, भूतपूर्व व वर्तमान आरसीएफ खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

रेल कोच फैक्टरी कपूरथला पहुंचने पर खुली जीप में पहुंची भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य नवजोत कौर, ?

रेल कोच फैक्टरी कपूरथला पहुंचने पर खुली जीप में पहुंची भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य नवजोत कौर, ?- फोटो : KAPURTHALA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed