फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Heroin and Desi pistol recovered from smugglers caught in encounter in Firozpur

मुठभेड़ में पकड़े गए तस्करों से हेरोइन और देसी पिस्तौल बरामद

Sun, 04 Oct 2020 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Heroin and Desi pistol recovered from smugglers caught in encounter in Firozpur
थाना ममदोट के अंतर्गत सीमांत गांव राऊके हिठाड़ में शनिवार को एसटीएफ और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो तस्करों को काबू कर लिया गया। उनके पास से हेरोइन और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। दो तस्कर फरार हैं। उक्त तस्कर सीमांत गांव गजनीवाला की तरफ हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। चार में से दो आरोपी गैंगस्टर हैं। एक गैंगस्टर पकड़ा जा चुका है एक फरार है। थाना ममदोट पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसटीएफ के एएसआई साहिब सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ काली (शूटर) वासी गांव जामा रखिया हिठाड़, लवप्रीत सिंह उर्फ लवी वासी राऊके हिठाड़, सिकंदर सिंह उर्फ सोनू वासी गट्टी राजोके थाना सदर फिरोजपुर और एक अन्य हेरोइन की तस्करी करते हैं। उक्त सभी आरोपी सीमांत गांव गजनी वाला की तरफ हेरोइन सप्लाई कर रहे हैं। आरोपी गांव गजनी वाला से गांव राऊके हिठाड़ की तरफ आ रहे हैं। उनके पास हेरोइन व असलहा भी है। एसटीएफ टीम ने उक्त आरोपियों को गांव राऊके हिठाड़ रोड के पास रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed