फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   health, cancer, 335 patients checkup, health camp, moga, jalandhar, punjab

कैंप में 335 मरीजों की मुफ्त जांच

Thu, 24 Nov 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 24 Nov 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
health, cancer, 335 patients checkup, health camp, moga, jalandhar, punjab
Cancer
वर्ल्ड कैंसर केयर आर्गेनाइजेशन यूके की ओर से बीबी कुलदीप कौर गिल और जोरा सिंह गिल की याद में वीरवार को सरकारी हाई स्कूल बहोना में विशाल मुफ्त मेडिकल और कैंसर जांच कैंप आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें महिलाओं और पुरुषों की कैंसर संबंधित शारीरिक जांच, बच्चेदानी के कैंसर की जांच के लिए पैप स्मीयर टेस्ट, ब्लड कैंसर जांच, महिलाओं की छाती के कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी, पुरुषों के गुद्दा के कैंसर की जांच के लिए पीएसए टेस्ट कर जरूरी दवाएं दी गईं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और मधुमेह मरीजों को भी मुफ्त दवाएं भी दी गई।
विज्ञापन


इस कैंप का उद्घाटन संस्था के मुख्य स्पांसर मलकीत सिंह ग्रेवाल ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कैंसर केयर आर्गेनाइजेशन की ओर से कुलवंत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में पंजाब के गांवों और शहरों में जा कर मुफ्त चेकअप और इलाज कैंप लगाए जा रहे हैं। इस कैंप में 335 मरीजों की मुफ्त जांच कर दवाएं भी दीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में गांव बहोना के सरपंच हरभजन सिंह बहोना, रूरल एनजीओ मोगा के चेयरमैन महिंद्र पाल लूंबा, हरबंस सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह सिद्धू, इकबाल सिंह गिल, बीबी ज्ञान कौर गिल, लखवीर सिंह गिल, इंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, बलराज सिंह, महिंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह गग्गा, सतपाल सिंह, बलतेज सिंह के अलावा क्षेत्र की पंचायतों और क्लबों के नुमाइंदे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed