{"_id":"81e5f451a9b16ee9a278f176d5539d57","slug":"head-on-collision-of-two-trucks-a-driver-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक ड्राइवर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वीरवार अलसुबह करीब पौने चार बजे गांव काहनपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर जख्मी हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतक ड्राइवर की पहचान जम्मू के रहने वाले दविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है।
वहीं दूसरे ट्रक ड्राइवर राजिंदर सिंह निवासी गुरदासपुर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राजिंदर सिंह हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना मकसूदां के एएसआई लखविंदर सिंह ने कहा कि हाजमोला की खाली शीशियों से लदा एक ट्रक बहादुरगढ़ से जम्मू जा रहा था।
जालंधर पहुंचने पर ड्राइवर ने ट्रक पठानकोट रोड पर डाल लिया। काहनपुर के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे सिक्स लेन पर यह ट्रक रेलिंग तोड़कर दूसरी साइड चला गया।
वहां से सही दिशा में आ रहे तेल के टैंकर के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में जम्मू जा रहे ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। सौभाग्यवश तेल टैंकर खाली था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।