फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat kaur replied to Imran khan for statement on kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोर पर इमरान खान बोले कुछ ऐसा, हरसिमरत कौर ने की निंदा, कहा- शर्म आनी चाहिए

Mon, 21 Oct 2019 02:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 21 Oct 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat kaur replied to Imran khan for statement on kartarpur Corridor
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को कमाई का जरिया बनाने से बचे। दुनिया के किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन दीदार के लिए फीस नहीं वसूली जाती है।

विज्ञापन


पाक पीएम इमरान खान की ओर से सोशल मीडिया पर करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से सिख संगत के आने से पाकिस्तान की आर्थिक हालत सुधरने और विदेशी मुद्रा में इजाफा होने के बयान से उनकी घटिया सोच का पता चलता है।
विज्ञापन


वह रविवार की शाम को सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी स्टेडियम में एसजीपीसी की ओर से बनने वाली स्टेज स्थल का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह सिखों की भावना व श्रद्धा का मोल लगाकर इसे धंधा बनाने से गुरेज करें। ऐसे बयान के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 डॉलर प्रति यात्री वसूलने की शर्त रखकर पाकिस्तान ओछी हरकत पर अड़ा हुआ है।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हजारों लोग भारत में अजमेर शरीफ में सजदा करने के लिए आते हैं, लेकिन हमने तो कभी फीस नहीं वसूली। केंद्र सरकार इस शर्त को हटाने के लिए पाकिस्तान सरकार के संपर्क में है। यदि पाकिस्तान बाज नहीं आता तो पंजाब सरकार को यह फीस अदा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed