फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Harsh Ojha had come to Punjab from Bihar twice for recce and had sent photographs of crowded areas to Pakistan.

Jalandhar News: गैंगस्टर टेरर मॉड्यूल... बिहार से दो बार रेकी करने पंजाब आया था हर्ष ओझा, पाकिस्तान भेजे थे भीड़भाड़ वाले एरिया के फोटो

Sat, 22 Nov 2025 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Harsh Ojha had come to Punjab from Bihar twice for recce and had sent photographs of crowded areas to Pakistan.
-आरोपी शमशेर के मुकर जाने के बाद हर्ष ओझा को सौंपी गई थी हैंड ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

-ग्रनेड चलाना सीखने के लिए हैंडलर ने ओझा को भेजे थे लिंक, कई रिकार्डिंग भी आईं सामने
---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में आतंकी हमले कराने की साजिश गढ़ रहे उनके हैंडलर के संपर्क में आए तीन लोगों को गिरफ्तार कर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गिरफ्तार किया गया हर्ष ओझा को पूरी जानकारी थी कि हैंड ग्रेनेड कैसे और कब फेंकना है।
वह पाकिस्तानी हैंडलर के लगातार संपर्क में था। सूत्र बताते है कि पाकिस्तानी हैंडलर से बात करने के बाद हर्ष ओझा दो बार ट्रेन के जरिये पंजाब आया था। रेकी करने के बाद वह वहां से वापस चला गया। उसने इसकी वीडियो और सारे लिंक भी पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे थे ताकि उसे विश्वास हो सके। उसे भीड़भाड़ वाले एरिया, कई रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ कई सरकारी इमारतों के वीडियो और फोटो भेजे थे। कमिश्नरेट पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अजय, शमशेर व हर्ष ओझा को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

लाॅरेंस गैंग के संपर्क में था पाकिस्तानी हैंडलर, धमाकों की साजिश थी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तानी हैंडलर जसवीर चौधरी का लाॅरेंस बिश्नोई गैंग व कई अन्य गैंगस्टरों से संपर्क था। वह लगातार इस कोशिश में था कि भारत में धमाके करवा कर दहशत फैलाई जा सके। पाकिस्तानी हैंडलर ने लाॅरेस गैंग और अन्य गैंग के कई लोगों से संपर्क किया था। ओझा भी बिहार के कई मामलों में नामजद है। सूत्र बताते हैं कि हर्ष ओझा के बारे में पाकिस्तानी हैंडलर लखनऊ जेल में बंद राहुल नाम के आरोपी ने ही सारी जानकारी दी थी। उसके बारे में पाकिस्तानी हैंडलर को बताया गया था कि वह कैसा निशानेबाज है। इसके बाद राहुल के जरिये ही हर्ष के साथ हैंडलर का संपर्क हुआ और आगे का काम उसे सौंपा गया। वह दो बार पंजाब में आया और शमशेर के साथ साथ अजय से भी संपर्क में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिये ही संपर्क में थे
हैरानी की बात यह है कि हर्ष की अजय और शमशेर के साथ रोजाना बातचीत होती थी लेकिन तीनों एक दूसरे से कभी मिले नहीं थे। सारी प्लानिंग हैंडलर ने व्हाट्सएप के जरिये ही करवाई थी। पहले ग्रेनेड फेंकना का जिम्मा शमशेर को दिया गया था। अंतिम समय में शमशेर मुकर गया तो यह काम बाद में ओझा को सौंपा गया। ओझा को काम भी उसके साथी राहुल के कहने पर ही सौंपा गया था। राहुल और हर्ष की फेसबुक और व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी। राहुल ने ही पाकिस्तानी हैंडलर के साथ हर्ष को फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिये मिलवाया था। वहीं उसने पाकिस्तानी हैंडलर से बातचीत की और टास्क को चुना।
हर्ष ओझा पर मध्य प्रदेश में भी केस दर्ज
हर्ष ओझा पर मध्य प्रदेश से हथियार तस्करी करने और एक दुकानदार से रंगदारी मामले में फायरिंग करने के पर्चे दर्ज है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर ने विदेश से कुछ फंडिंग भी करवाई थी। इसके बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की बैंक खातों की जानकारी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस ने फिरोजपुर, हरियाणा के अलग-अलग जगहों के साथ साथ बिहार और राजस्थान के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन लोगों को हिरासत में लिया गया है जो इन आरोपियों के संपर्क में थे। पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि कितने लोग इस मामले में शामिल है। इसके अलावा कई गैंगस्टर ग्रुपों की भी जांच की जा रही है कि कौन-कौन आरोपियों के संपर्क में था।

राम लाल की हालत गंभीर
अस्पताल में उपचाराधीन राम लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। निजी अस्पताल में उपचाराधीन राम लाल को तीन गोलियां लगी हैं। वह लगातार कभी होश में आ रहा है तो कभी बेहोश हो रहा है। उसका ऑपरेशन होना था लेकिन लगातार बेहोश होने की वजह से डाॅक्टर रिस्क नहीं ले पा रहे जिस कारण राम लाल की हालत गंभीर बनी हुी है। उधर, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दीपू की हालत खतरे से बाहर है। अभी तक उनसे मिलने के लिए उनका कोई परिजन भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed