फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gurdaspur's cousin bodies found in Pathankot

चमरोड़ पत्तन में डूबे लड़कों के शव मिले, गुरदासपुर के चचेरे भाई निकले

Thu, 18 Jun 2020 04:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur's cousin bodies found in Pathankot
आरएसडी (रणजीत सागर बांध) झील में बुधवार देर शाम नहाते वक्त डूबे दोनों युवकों के शव पुलिस ने देर शाम गोताखोरों की मदद से ढूंढ निकाले। दोनों युवक चचेरे भाई थे और गुरदासपुर के तिब्बड़ी रोड हनुमान चौक के रहने वाले थे। बुधवार को रणजीत सागर झील में नहा रहे थे। इसी दौरान एक युवक पानी के बीच फंस गया। दूसरा युवक उसे बचाने गया तो वह भी पानी की गहराई में समा गया। मृतकों की पहचान अभिषेक नंदा और शुभम नंदा निवासी निवासी हनुमान चौक तिब्बड़ी रोड गुरदासपुर के रूप में हुई है। शुभम 17 और अभिषेक 25 साल का है। दोनों जंडवाल में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। बुधवार को अभिषेक और शुभम कुछ दोस्तों के साथ झील पर आए। नहाते वक्त हादसे का शिकार बन गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। परिजनों को भी पुलिस की तरफ से सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed