पोते की शादी से लौट रहे दादा-दादी और ड्राइवर की मौत, घर में मचा कोहराम, मातम में बदली खुशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगतियां मोड़ बरनोटी के पास बने डिवाइडर से शनिवार के तड़के एक कार टक्करा गई। इसमें पोते की शादी कराकर वापस लौट रहे दादा- दादी समेत कार के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं दूल्हे की दो बुआ इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार की सुबह पठानकोट-जम्मू हाईवे पर कठुआ स्थित मंगतियां मोड़ बरनोटी के पास हुआ।
मृतकों की पहचान दादा ओमप्रकाश, दादी कृष्णा देवी व ड्राइवर रामपाल निवासी विशनाह जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। वहीं घायलों पहचान बुआ आशा देवी निवासी बटाला और सृष्टा निवासी विशनाह के रूप में की गई। पठानकोट के न्यू बैंक कालोनी के रहने वाले ज्वैलर अजय बब्बर की बेटी की शादी जम्मू- कश्मीर में तय हुई थी। शुक्रवार रात एरीना गुलशन में शादी समारोह का आयोजन किया गया था।
रात को शादी की रस्में पूरी होने के बाद स्विफ्ट गाड़ी में लड़के पक्ष के दादा, दादी व दोनों बुआ कार से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर से जा टक्कराई। टक्कर इतनी भयंकर थी, कि मौके पर ही दादा-दादी समेत ड्राइवर ने दम तोड़ दिया।