फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   grain market, gate pass, focal point, makhu mandi, ferozpur

गेट पास फोकल प्वाइंटों का गेहूं उठा रहे मक्खू मंडी से

Sat, 23 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
grain market, gate pass, focal point, makhu mandi, ferozpur
मक्खू (फिरोजपुर) मंड़ी का दौरा करते हुए पंजाब कांग्रेस के किसान खेत मजदूर सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दाना मंडियों में कुछेक आढ़ती, मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारी कथित तौर पर किसानों से ठगी और प्रदेश सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने में लगे हैं।
विज्ञापन


आसपास के फोकल प्वाइंटों के नाम से गेट पास बनाकर शहर की मुख्य मंडियों से गेहूं उठाकर गोदामों में रख रहे हैं और मुख्य मंडी से गोदाम तक चार रुपये प्रति क्विंटल फीस लेने की के बजाय फोकल प्वाइंटों के नाम पर प्रति क्विंटल तीस से 34 रुपये वसूल कर रहे हैं। ऐसा कर प्रदेश सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। उधर, डिप्टी डायरेक्टर फूड सप्लाई वंदना ने कहा कि इस संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। अब इस मामले की जांच करेंगी और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मक्खू की मुख्य मंडी में कई खामियां देखने को मिली हैं। यहां पर आसपास के फोकल प्वाइंट जैसे गांव जोगेवाला, पीर मोहम्मद, बहिका, अमीर शाह, शीहापाड़ी इत्यादि कई मंडियों के नाम पर खरीदी गेहूं के गेट पास बनाकर मक्खू की मुख्य मंडी से गेहूं ट्रकों पर लादकर गोदामों में रखे जा रहे हैं। ऐसा कर कुछेक आढ़ती सरकार से 30 से 34 रुपये प्रति क्विंटल फीस वसूल रहे हैं जबकि नियम के मुताबिक इन्हें मुख्य मंडी के हिसाब से चार रुपये प्रति क्विंटल फीस मिलनी चाहिए। यह सब कुछ आढ़ती व संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के अनुसार बहक पछाड़ी में 54 फीसदी, शीहापाड़ी मंडी में 32 फीसदी, जोगेवाला मंडी में 53 फीसदी, वलाइत शाह वाला में 21 फीसदी व बाहर वाली मंडी से 23 फीसदी लिफ्टिंग हुई है। मक्खू की मंडी से पनग्रेन ने जीरो फीसदी, मार्केफेड ने छह फीसदी, पनसप ने जीरो, वेयरहाउस ने आठ फीसदी लिफ्टिंग की है। इन आंकड़ों से भी हेराफेरी साबित होती है।


सभी किसान जत्थेबंदियां करेंगी प्रदर्शन : जीरा
पंजाब कांग्रेस के किसान खेत मजदूर सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा ने कहा कि आढ़ती और अधिकारी मिलकर किसानों को लूटने के अलावा सरकार के खजाने को चूना लगाने में लगे हैं। इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच पड़ताल होनी चाहिए। जीरा ने कहा कि बारदाने में भी हेराफेरी की गई है जिससे किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान के हक के लिए सभी किसान जत्थेबंदियां रोष प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed