फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Government asked for three months for investigation and action in sacrilege and firing incidents

बेअदबी व गोलीकांड घटनाओं में जांच व कार्रवाई के लिए सरकार ने मांगे तीन माह

Mon, 11 Apr 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government asked for three months for investigation and action in sacrilege and firing incidents
फरीदकोट। पंजाब सरकार ने साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे जुड़ी बहिबल व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं में जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए तीन माह का समय मांगा है। सरकार के आग्रह को पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने स्वीकार कर लिया है पर बहिबल कलां में गोलीकांड स्थल पर सड़क किनारे चल रहा इंसाफ मोर्चा जारी रहेगा। यहां हर माह सरकार की टीम कार्यवाही के बारे में जानकारी देने पहुंचेगी।
विज्ञापन

रविवार को पंजाब सरकार का यह संदेश लेकर चंडीगढ़ स्थित एजी दफ्तर के आई पांच वकीलों की टीम ने गांव बहिबल कलां में पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों के 7 सदस्यों के वफद के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इसमें एसएसपी फरीदकोट वरूण शर्मा समेत जैतो से आप विधायक अमोलक सिंह भी हाजिर रहे। पीड़ित परिवार और पंथक संगठन पिछले साढ़े तीन माह से बहिबल कलां में धरना दे रहे हैं। उन्होंने 6 अप्रैल को पीड़ित परिवारों व संगठनों ने नेशनल हाईवे जाम करके बेमियादी धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

उसी दिन देर शाम चंडीगढ़ से आई टीम ने तीन दिन की मोहलत लेकर धरना खत्म करवा दिया था। वादे के मुताबिक रविवार को टीम बहिबल कलां में पहुंची थी। सहमति के बाद कुछ नेताओं ने तीन माह की मोहलत देने के बाद हंगामा कर दिया और नेशनल हाईवे जाम करके धरने पर बैठ गए पर प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार की टीम के दलीलों के साथ भरोसा दिए जाने के बाद चक्का जाम खत्म कर दिया गया। इस मौके पर एजी दफ्तर की टीम में शामिल पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के वकील संतोखइंद्र सिंह के अलावा पीड़ित परिवारों के वकील हरपाल सिंह खारा ने कहा कि तीन माह के समय पर सभी ने सहमति दे दी है। पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि बहिबल कलां में धरना जारी रखा जाएगा और तीन माह में सरकार ने कुछ न किया तो वह राज्य में संघर्ष शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed