फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Goods and cash stolen by breaking the locks of 5 shops

Jalandhar News: रैनक बाजार में 5 दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान और कैश चोरी

Wed, 13 Sep 2023 04:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Goods and cash stolen by breaking the locks of 5 shops
एसयूवी गाड़ी में सवार होकर आए थे चोर, सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर के रैनक बाजार स्थित सैदां गेट में चोरों ने एक ही रात में 5 दुकानों को निशाना बनाया। चोर बुधवार तड़के साढ़े 5 बजे एसयूवी गाड़ी में आए, जिनके हाथों में हथियार थे। दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और लाखों का सामान औरव कैश लेकर कर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। चोरों ने सैदां गेट से माई हीरा गेट के बीच 2 कपड़े की दुकान, एक कपड़े का शोरूम, एक मनी एक्सचेंज की दुकान में चोरी की। जिन दुकानों के शटर टूटे हैं उनके मालिकों को भी चोरी की घटना के बारे में तब पता चला, जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पांचों दुकानों में हुई चोरी का भी हिसाब-किताब जोड़ा जा रहा है कि किस दुकान से कितनी नकदी और सामान चोरी हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed