{"_id":"69342f1dcd6497e2520c95f3","slug":"gold-plating-on-the-interiors-of-sri-harmandir-sahib-after-restoration-faridkot-news-c-59-1-asr1001-115550-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मरम्मत के बाद श्री हरिमंदिर साहिब के अंदरूनी हिस्से में चढ़ाई गई सोने की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मरम्मत के बाद श्री हरिमंदिर साहिब के अंदरूनी हिस्से में चढ़ाई गई सोने की परत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में चल रहे मरम्मत कार्य के तहत अंदरूनी हिस्से में सोने की परत चढ़ाई गई। शिरोमणि कमेटी की ओर से यह सेवा गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था बर्मिंघम को सौंपी गई थी। उन्होंने मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है।
शनिवार को अरदास के बाद श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी राजदीप सिंह, शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और निष्काम सेवक जत्थे के प्रमुख भाई महिंदर सिंह सोने के पत्तरे लेकर हरिमंदिर साहिब पहुंचे और श्रद्धा से सेवा आरंभ करवाई।
इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने बताया कि श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सुनहरी पत्तरे और मीनाकारी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर कार्य किए जाते हैं। इसी के तहत गुरु नानक निष्काम सेवक जत्थे को यह सेवा सौंपी गई है। सेवा के दौरान पत्तरों को पहले की तरह हूबहू तैयार कर पुनः लगाया जा रहा है। मीनाकारी की संभाल का कार्य भी जारी है। उन्होंने गुरु नानक निष्काम सेवक जत्थे की ओर से श्रद्धा से निभाई जा रही सेवाओं की सराहना की। इस दौरान जत्थे के भाई महिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें गुरु घर की सेवाएं मिलना गुरु साहिब की कृपा है। उन्होंने संगत के सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया।