फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Girl sold in Oman returns Jalandhar her home after two years

पंजाब की युवती को ओमान में बेचा... दो साल बाद लौटी, आपबीती सुनाते रो पड़ी, बोली- अभी भी 50 युवतियां वहां फंसी

Wed, 19 Feb 2025 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Updated Wed, 19 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

अरब से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसमें जालंधर जिले से संबंधित एक पीड़ित पर्यावरणविद् एवं राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से ओमान में 2 साल की नारकीय जिंदगी बिताने के बाद वापस लौटी है।

विज्ञापन
Girl sold in Oman returns Jalandhar her home after two years
संत सीचेवाल से आपबीती सुनाती पीड़िता। - फोटो : संवाद

विस्तार

एक तरफ पंजाबी युवा लगातार पलायन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ यही पलायन कई युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने की ओर बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से अमेरिकी सरकार पंजाबियों को जंजीरों में बांधकर अपने सैन्य विमानों से उनके देश वापस भेज रही है। दूसरी ओर, अरब देशों में देश की बेटियों के खिलाफ हिंसा के मामले बदस्तूर जारी हैं।
विज्ञापन


अरब से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसमें जालंधर जिले से संबंधित एक पीड़ित पर्यावरणविद् एवं राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से ओमान में 2 साल की नारकीय जिंदगी बिताने के बाद वापस लौटी है। संत सीचेवाल का धन्यवाद करने निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंची इस पीड़िता ने कहा कि यह उसका दूसरा जन्म है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह दो साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में मस्कट (ओमान) गई थी। लेकिन जब उसका वीजा समाप्त हो गया, तो उसे पता चला कि उसे वहां काम करने के लिए नहीं भेजा गया था, बल्कि बेच दिया गया था। उसने कहा कि जिस स्थान पर उन्हें बेचा गया था, वहां उन्हें गंभीर शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं। उसे पीटा गया और यहां तक कि उसे धमकाया भी गया। उसने कहा कि वहां 50 से अधिक लड़कियां फंसी हुई थीं जो इसी तरह की यातना झेल रही थीं। पीड़िता ने कहा कि संत सीचेवाल जी के प्रयासों से न केवल वह बल्कि उनके साथ वहां फंसी कई लड़कियां भी घर वापस आ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे लौटने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, उस पर चोरी का आरोप लगाया गया था और जुर्माना लगाया गया था। इस बीच, उसने पिछले 11 महीनों में 50 से अधिक लड़कियों की दिल दहला देने वाली कहानियां सुनी हैं। पीड़िता ने रोते हुए पंजाब की युवा लड़कियों से अपील की है कि कोई भी लड़की पलायन न करें क्योंकि जिस तरह से लड़कियों के साथ क्रूरता की हदें पार की जा रही हैं, हालात बेहद दिल दहला देने वाले हैं। उसने वहां मौजूद लोगों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उसकी मदद की, उसे पारिवारिक माहौल दिया और उसकी देखभाल की।

ज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने कहा कि पलायन को लेकर मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास तथा वहां लड़कियों की देखभाल करने वाले लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जो धोखाधड़ी के कारण फंसी इन लड़कियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं तथा उन्हें उनके परिवारों के पास वापस लौटने में मदद कर रहे हैं।


झूठे केस में फंसाने के किए जा रहे प्रयास
ओमान से लौटी लड़की ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वहां अब लड़कियों को झूठे आरोपों में फंसाकर जेलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों में मानवता पूरी तरह से खत्म हो गई है। उसने वहां फंसी पंजाब की एक अन्य लड़की का जिक्र किया और कहा कि उस लड़की के एजेंट ने इतना प्रताड़ित किया कि लड़की के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा उसे गहन उपचार की जरूरत है। उसके इलाज के बजाय उसके एजेंट ने चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed