फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gangsters dominate in MES, Irrigation and other departments

एमईएस, सिंचाई व अन्य विभागों में गैंगस्टरों का दबदबा

Tue, 31 May 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gangsters dominate in MES, Irrigation and other departments
फिरोजपुर। एमईएस, सिंचाई व अन्य सरकारी विभागों में गैंगस्टरों का दबदबा है। अधिकारी से लेकर ठेकेदार सभी इनसे भयभीत हैं। इसलिए इनके इशारों पर संबंधित विभाग के विभिन्न कार्यों के ठेके उसी को देते हैं, जिन्हें ये कहते हैं। ऐसा करने से इन्हें उक्त ठेकेदारों से मोटी रकम मिलती है, जिससे ये आधुनिक हथियार खरीदते हैं। जानकारों का कहना है कि फिरोजपुर के नामी गैंगस्टर जेल में बंद हैं और वहीं से संबंधित विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों को धमकी देते हैं। जेल में बंद गैंगस्टरों के कारिंदे व उनके परिवार के सदस्यों की दबंगी कायम है।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब में दहशत फैलाने वाले नामी गैंगस्टरों का फिरोजपुर जिले (पुराना जिला) से नाता है। ज्यादातर गैंगस्टर पुलिस मुलाजिमों के बच्चे हैं। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की जिम्मेदारी लेने वाला लॉरेंस बिश्नोई अबोहर का रहने वाला है और इसके पिता पंजाब पुलिस में सिपाही थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टरों ने पैसा कमाने के लिए सरकारी विभागों को अपना निशाना बनाया है, क्योंकि यहां से विभिन्न कार्यों के करोड़ों रुपये के ठेके निकलते हैं। फिरोजपुर के नामी गैंगस्टर जेल में बंद हैं, उनके कारिंदे और पारिवारिक सदस्य उनके नाम से ठेकेदारों से पैसों की वसूली करते हैं, नहीं देने पर धमकी देते हैं। ऐसे कई केस भी हुए हैं, जिनकी ठेकेदारों ने डर के मारे कोई कार्रवाई नहीं की है। गैंगस्टरों की पिछली जीवनी पर नजर दौड़ाएं तो घर के हालात बहुत खराब थे, लेकिन अब लूटपाट के पैसों से आलीशान कोठियां व हवेलियां बना रखी हैं। फिरोजपुर के आरटीओ और डीटीओ दफ्तर में भी गैंगस्टरों का दबदबा है। जब पत्रकारों ने उक्त विभागों में भ्रष्टाचार की खबरें लगाना शुरू की थी तो एक पत्रकार को गैंगस्टर ने आरटीओ दफ्तर के कमरे में बंद करके पीटा था। यह गैंगस्टर एक कांग्रेसी नेता का समर्थक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामी गैंगस्टरों का फिरोजपुर से है नाता
सूत्रों के मुताबिक नामी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर (पुलिस ने कोलकाता में मार डाला था) फिरोजपुर शहर का रहने वाला था और पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अबोहर का रहने वाला है और पिता पंजाब पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत थे। गैंगस्टर जसविंदर सिंह रोकी (शिमला के पास गैंगस्टर जयपाल भुल्लर ने गोली मार हत्या कर दी थी) फाजिल्का का रहने वाला था, पिता जमींदार था। इसी तरह कुख्यात गैंगस्टर शेरा खुब्बन (पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था) अबोहर का रहने वाला था, पिता जमींदार है। इसके अलावा गैंगस्टर विक्की दियोड़ा (दियोड़ा को किसी गैंगस्टर ने फिरोजपुर छावनी स्थित गिफ्ट की दुकान पर गोली मार हत्या कर दी थी) फिरोजपुर शहर का रहने वाला था। पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे। गैंगस्टर चंदू बस्ती टैंकावाली फिरोजपुर का रहने वाला है, जो जेल में बंद है। मौजूदा समय में पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई और चंदू ने दहशत फैलाई हुई है। इनके फिरोजपुर में हजारों की संख्या में कारिंदे हैं। यही नहीं इन्हें राजनीतिक नेताओं का भी समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed