फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gangster Deepa wanted in criminal cases arrested

आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर दीपा गिरफ्तार

Fri, 30 Apr 2021 09:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Gangster Deepa wanted in criminal cases arrested
नवांशहर पुलिस ने हत्या की कोशिश के कई मामलों में वांछित गैंगस्टार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दीपा बेगमपुर से 3 पिस्तौल व 34 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी शविंदर पाल सिंह व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि नवांशहर पुलिस को गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ दीपा के बारे में सूचना मिली थी, जिस पर नवांशहर सिटी इंचार्ज बख्शीश सिंह व जाडला चौकी इंचार्ज एएसआई बिक्रमजीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने माहिलपुर के मैली डैम के पास मनदीप सिंह उर्फ दीपा को पकड़ लिया। दीपा से एक पिस्तौल व ब्रीजा कार बरामद की गई, जिस पर उसने गलत नंबर लगाया हुआ था। कार लूटने के संबंध में फगवाड़ा में एफआईआर भी दर्ज है। दीपा से हुई पूछताछ के बाद उससे 2 अन्य पिस्तौल व कुल 34 कारतूस बरामद किए गए। डीएसपी शविंदर पाल ने बताया कि नवांशहर पुलिस काफी समय से दीपा की तलाश में थी। उधर, दीपा की गिरफ्तार के बाद पुलिस को उसके अन्य साथियों का सुराग मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed