फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gang targeting jewellery shops posing as customers busted

Jalandhar News: ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह बेनकाब

Tue, 18 Nov 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 18 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Gang targeting jewellery shops posing as customers busted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहक बनकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो सोने की अंगूठियां और एक आई-20 कार बरामद की है।
जानकारी के अनुसार दो महिलाएं और एक व्यक्ति ग्राहक बनकर ननकाना ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदार हरबिंदर सिंह से विभिन्न डिजाइन की सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझाया और मौका पाकर दो सोने की अंगूठियां चोरी कर फरार हो गए। बाद में दुकान की जांच के दौरान आभूषण गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें चोरी की पूरी घटना कैद थी।
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत पर थाना सिटी-1 पुलिस ने तकनीकी जांच के सहारे तीनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान निर्मल कौर, सतिंदर कौर और कमलजीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। दोनों महिला आरोपियों पर पहले भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि गिरोह के नेटवर्क व अन्य वारदातों के बारे में गहराई से पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed