फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fraud of Rs 37.63 lakh in the name of sending to England

Jalandhar News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 37.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 14 Jul 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 14 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 37.63 lakh in the name of sending to England
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कपूरथला। दो अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 37.63 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित परिवारों की शिकायत पर दो अलग-अलग थानों में मां-बेटा सहित चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि संबंधित थानों के अधिकारियों ने की है।
पीड़ित महिला कुलविंदर कौर निवासी गांव मुद्दोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सिमरनजीत सिंह को इंग्लैंड भेजने के लिए उसकी बात हरविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह तथा कुलविंदर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी नवांशहर से हुई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सहित 10.75 लाख रुपये भी दिए थे। आरोपी हरविंदर सिंह और कुलविंदर कौर ने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़ित कुलविंदर कौर निवासी गांव मुद्दोवाल की शिकायत पर आरोपी मां-बेटा के खिलाफ थाना सुभानपुर में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर है। इसकी पुष्टि थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सोहनलाल पुत्र प्यारा लाल निवासी गांव भुलोवाल ने शिकायत में बताया कि उसके बेटे मुल्खराज को इंग्लैंड भेजने के लिए उसकी बात बलवीर पाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी होशियारपुर तथा मनदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी मोहाली से तय हुई थी। इसके बाद उन्होंने बेटे के दस्तावेज सहित विभिन्न लेनदेन के तहत 26 लाख 88 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद उन्होंने न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ उषा रानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed