फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud, certificate, one, arrest

फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी काबू

Sun, 05 Jul 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 05 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले आरोपी को थाना नई बारादरी की पुलिस ने शनिवार
विज्ञापन
देर रात काबू किया है। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ मिंटू निवासी प्रेम नगर मोहल्ला गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी अब तक हजारों जाली सर्टिफिकेट बना चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड हासिल हुआ है। इस मामले में उसके दो साथी प्रेम नगर निवासी गुरचरन सिंह सीटा और कुलदीप सिंह भी शामिल है, जोकि अभी फरार हैं। पुलिस मामले में छानबीन में रही है।


नई बारादारी थाना के एसएचओ भूषण सेखड़ी ने कहा कि गोबिंदगढ़ के प्रेम नगर का रहने वाला मिंटू शराब तस्करी का काम करता था। साथ ही उसका फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का काम था। इसका खुलासा साल 2013 में हुआ था। पुलिस ने 17 अक्तूबर 2013 को मिंटू को शराब तस्करी के नेटवर्क में ब्रेक कर 42 पेटी शराब समेत उसके साथ कुलदीप सिंह को पकड़ लिया था, लेकिन मिंटू और गुरचरन सिंह फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि मिंटू के घर से कंप्यूटर, स्कैनर और प्रिंटर जब्त किए गए थे।



कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट 16 जून 2015 को आई। उससे पता चला कि आरोपी के कंप्यूटर से जन्म, मृत्यु, एजुकेशन की डिग्री, ड्राइविंग लाइसेंस और कई अन्य फर्जी दस्तावेज का रिकॉड शामिल है। उन्होंने कहा कि करीब 10 हजार फर्जी सर्टिफिकेट कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में पड़े हैं, जिसमें कई खाली और कई भरे हुए हैं। पुलिस इनकी गिनती करने में लगी हुई हुई। इसमें कई नामी यूनिवर्सिटी और स्कूल के फर्जी सर्टिफिकेट बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने पर पुलिस ने 2 जुलाई को आरोपी मिंटू और उसके दो साथी प्रेम नगर का गुरचरन सिंह सीटा और पंजाब एवेन्यू का कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि मिंटू को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मिंटू को गिरफ्तार करने के काफी समय से पीछे लगी हुई थी,  लेकिन वह मौज मस्ती करने हिमाचल प्रदेश गया हुआ था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे रेलवे स्टेशन समीप से काबू किया। मिंटू को शराब तस्करी में एक्साइज विभाग ने 7 मार्च 2014 को दो लाख दस हजार रुपये जुर्माना लगाया था।


जाली सर्टिफिकेट बनाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसएचओ
थाना नई बारादरी के एसएचओ भूषण सेखड़ी ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने आरोपी मिंटू से जाली सर्टिफिकेट बनाए हैं, उनकी तलाश कर उन सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed