{"_id":"5e174f6f8ebc3e87cb39d43a","slug":"fraud-case-in-pathankot-pathankot-news-pkl362595880","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट मशीन के नाम पर दुकानदार को एक लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा नौसरबाज।
- फोटो : PATHANKOT
Link Copied
डाकखाना चौक में एक नौसरबाज ने मोबाइल शोरूम मालिक से एक लाख रुपये ठग लिए। नौसरबाज ने शोरूम मालिक को क्रेडिट मशीन का झांसा देकर दो चेक लिए। चेक को अपने पैन से कैंसल किया और अन्य डॉक्यूमेंट लेकर चला गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद दोनों चेक कैश हुए और शोरूम मालिक के खाते से लगभग एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
महाजन मोबाइल शोरूम मालिक राहुल और अंकुश ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके पास एक व्यक्ति आया। उसने गले में कोटैक महिंद्रा का आई कार्ड पहना था। उनके बैंक की क्रेडिट मशीन पर हर डेबिट ट्रांजेक्शन पर 0 पैसे और क्रेडिट ट्रांजेक्शन पर पर मात्र 0.75 पैसे शुल्क कटता है। वह राजी हुए तो उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड और 2 चेक मांगे। चेक को उसने अपने पैन से क्रॉस कर कैंसल किया और एकाध दिन में मशीन उपलब्ध करवाने का दावा किया। दोपहर 1:15 पर वह शोरूम से चला गया। 2:34 पर उन्हें मोबाइल पर मैसेज मिला कि उनके अकाउंट से पहले 49,800 और फिर 48,600 रुपये कट गए हैं। उन्होंने बैंक में फोन किया तो पता चला कि उक्त चेक गुरदासपुर से कैश हो गए। गुरदासपुर में संपर्क करने पर सामने आया कि चेक कैंसल नहीं था। राहुल ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने मैजिक पेन से चेक कैंसल किए होंगे जिसका लिखा थोड़ी देर बाद मिट जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपना नाम निखिल बताया और गुरदासपुर में चेक कैश करवाने के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिया है। मामले की शिकायत थाना-1 में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।