फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four mobile phones and drugs found in jail

Jalandhar News: जेल से चार मोबाइल व मादक पदार्थ मिले

Wed, 06 Dec 2023 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 06 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four mobile phones and drugs found in jail
बाहर से जेल परिसर में फेंके पैकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर से मिले एक पैकेट में से चार मोबाइल और काफी संख्या में मादक पदार्थ बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट जसबीर सिंह अपने मुलाजिमों संग जेल परिसर में चेकिंग कर रहे थे। जेल में बने निगरानी टावर नंबर-सात के पास एक पैकेट मिला, जो किसी शरारती तत्व ने जेल परिसर में फेंका था। पैकेट खोलकर देखा तो उसमें चार मोबाइल, 16 जरदे की पुड़ियां और 13 सिगरेट की डिब्बियां बरामद हुई हैं। उक्त सामग्री जेल में बंद किसी बंदी ने मंगवाई थी, जो जेल अधिकारियों के हाथ लग गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed