फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four members of state-level vehicle thief gang arrested, 20 bikes recovered

राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य काबू, 20 बाइक बरामद

Sun, 02 Jan 2022 04:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Four members of state-level vehicle thief gang arrested, 20 bikes recovered
फिरोजपुर। पुलिस ने गांव राऊके हिठाड़ दाना मंडी में दबिश देकर राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से चुराई हुई बीस बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी जाली नंबर प्लेट लगाकर भोलेभाले लोगों को सस्ते दामों पर बाइक बेचते हैं। थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को उक्त गिरोह के चारों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

एसएसपी हरमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला स्थित राधा स्वामी डेरे के पास गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य बाइक पर जाली नंबर-प्लेट लगाकर भोलेभाले लोगों को चुराई हुई बाइक सस्ते दामों पर बेचते हैं। गिरोह के सदस्य गांव राऊके हिठाड़ की दाना मंडी में चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने वहां पर दबिश देकर आरोपी
विज्ञापन

बागा सिंह वासी जामा रखिया, सुखविंदर सिंह वासी मत्तड़ हिठाड़, जजपाल सिंह और सुरजीत सिंह वासी खुंदर हिठाड़ को चोरी की चार बाइक के साथ काबू किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर सोलह और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है इनसे और अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed