फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former driver robbed elderly lady lawyer house arrested along accused partner

पूर्व ड्राइवर ने की थी बुजुर्ग महिला वकील के घर में लूट, मुख्य आरोपी साथी के साथ गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Former driver robbed elderly lady lawyer house arrested along accused partner
फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने करीब डेढ़ माह पहले यहां के कैंट रोड पर एक बुजुर्ग महिला वकील को घर में बंधक बनाकर लूटपाट करने की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला वकील के पुराने ड्राइवर व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। एसपी सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि पिछले साल 28 नवंबर की रात को महिला वकील सुरिंदरजीत कौर गिल के घर की दीवार फांद कर लुटेरों ने उन्हें बंधक बना लिया था। लुटेरे घर से नकदी, गहने व अन्य सामान समेत उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार लेकर फरार हो गए थे। सीआईए स्टाफ के एएसआई जगसीर सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने 10 जनवरी को नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो नौजवानों को काबू किया किया। आरोपी कार के कागजात नहीं पेश नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने स्वीकार किया कि यह कार उन्होंने महिला वकील के घर से लूटी थी।
विज्ञापन

आरोपियों में शामिल इन दिनों फरीदकोट में रह रहे मोगा के गांव आलम वाला निवासी हरमन सिंह एक साल पहले महिला वकील की कार पर ड्राइवरी करता था। उसे परिवार के बारे में जानकारी थी। उसने अपने साथी सुंदर नगर निवासी सतनाम सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपियों ने सिलवर ग्रे रंग की कार का रंग सफेद करवा कर नंबर भी बदल दिया था। आरोपियों से पुलिस ने लूटे गए सामान में से कुछ बरामद कर लिया है कुछ सामान बेच कर वह पैसे को नशा में उड़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed