फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former DGP Saini hearing on anticipatory bail adjourned till 23, Faridkot

पूर्व डीजीपी सैनी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 23 तक स्थगित

Tue, 16 Feb 2021 06:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Former DGP Saini hearing on anticipatory bail adjourned till 23, Faridkot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिला व सेशन जज सुमित मल्होत्रा की अदालत ने मंगलवार को कोटकपूरा गोलीकांड मामले के आरोपी राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 23 फरवरी तक स्थगित कर दी।
बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं में नामजद तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने कोटकपूरा केस में अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की थी, जिसपर मंगलवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन

बहिबल गोलीकांड केस में पूर्व डीजीपी की अग्रिम जमानत याचिका जिला अदालत खारिज कर चुकी है। इन दोनों घटनाओं में अपनी जांच के आधार पर पंजाब पुलिस की एसआईटी ने सैनी को पिछले साल अक्तूबर में नामजद कर लिया था और इस साल जनवरी महीने में उनके खिलाफ दोनों ही मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed