{"_id":"604cab098ebc3ef10a33238a","slug":"former-armyman-shot-and-killed-his-wife-ferozepur-firozpur-news-pkl406950120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। थाना मक्खू में पड़ते कस्सू वाला में घरेलू कलह के चलते पूर्व फौजी ने छाती पर गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वारदात शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब की है। गुरचरण सिंह वासी गांव खंभा जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके भतीजे लखविंदर सिंह को उसकी भांजी किरण निवासी कस्सू वाला मोड (मक्खू) ने फोन करके बताया कि उसके पिता जरनैल सिंह ने घरेलू कलह के चलते मां गुरचरण कौर पर गोली दाग दी, जिस कारण मां की मौत हो गई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जरनैल भाग गया। जरनैल पूर्व फौजी है। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद मक्खू के सहकारी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत है।