{"_id":"612e54b78ebc3ec7777a28d6","slug":"forgery-case-filed-against-three-including-brother-of-akali-leader-jalandhar-news-pkl42523094","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता के भाई समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेता के भाई समेत तीन पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात एक एसपी के बेटे, अकाली नेता के भाई चरनप्रीत सिंह और साथियों पर तीन लोगों से 2.24 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि कंपनी में रिफंडेबल इन्वेस्टमेंट और हिस्सेदारी बेचने के बदले यह रकम ली गई पर उसका निजी इस्तेमाल कर लिया गया। इस पूरे मामले की जांच को पहले कमिश्नरेट पुलिस दबाती रही। इसके बाद मामला चंडीगढ़ डायरेक्टर ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन तक पहुंचा, जिसकी जांच के बाद केस दर्ज किया गया। एआईजी क्राइम ने जांच रिपोर्ट में बताया कि गुरु गोबिंद सिंह नगर के रहने वाले रछपाल सिंह और उनके पार्टनर जसविंदर सिंह निवासी बैलीव्यू ग्रीन अपार्टमेंट मिट्ठापुर रोड और महकप्रीत सिंह निवासी ग्रीन माडल टाउन ने बताया कि डी न्यूवो हास्पटिलिटी प्राइवेट लिमिटेड में उन्होंने ब्याज सहित लौटाने के लिए 1.20 करोड़ रुपये जमा कराए थे। इसके बाद कंपनी के 25 फीसदी शेयर खरीदने के लिए 1.04 करोड़ जमा कराए गए पर वह खुर्दबुर्द कर दिए गए।
इस जांच में सामने आया कि डायरेक्टर अमित तलवाड़ ने अपनी कंपनी शिवाटेक इंडिया के खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिए। बाकी 76 लाख रुपए लुधियाना की थरीके रोड स्थित डीन्यूवो क्लब लांज में काम चलाने के लिए इन्वेस्ट नहीं किए। इसकी जगह तीनों डायरेक्टरों ने अपनी-अपनी कंपनियों में रुपये देकर देनदारियों का भुगतान कर दिया। पुलिस ने मनोज मधुकर, चरणप्रीत सिंह व चरणप्रीत सिंह के खिलाफ जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।