फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Flags put up for Prakash Parv of Shri Guru Ravidas removed in Jalandhar

Jalandhar: श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व समारोह के लिए लगे झंडे उतारकर फेंके, पुलिस ने दो भाइयों को पकड़ा

Mon, 10 Feb 2025 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 03:31 PM IST
सार

अर्शदीप और कर्णदीप दोनों भाई हैं जो आद्रामान गांव में दुकान चलाते हैं। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे गांव में झंडे लगाए गए थे। दोनों आरोपियों ने शाम करीब चार बजे उक्त झंडे को पहले टेढ़ा कर दिया और फिर झंडा उतार कर गंदी जगह पर फेंक दिया।

विज्ञापन
Flags put up for Prakash Parv of Shri Guru Ravidas removed in Jalandhar
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व करवाए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले बेअदबी का मामला सामने आया है। देहात में बेअदबी की घटना के बाद रोष प्रदर्शन को देखते हुए मेहतपुर थाने की पुलिस ने 2 भाईयों पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मेहतपुर नकोदर के गांव आद्रामान के रहने वाले अर्शदीप सिंह और कर्णदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को दिए बयानों में नवदीप कुमार ने कहा कि उसके पास उनके समाज के कुछ लोग आए थे। जिन्होंने बताया कि अर्शदीप और कर्णदीप दोनों भाई हैं जो आद्रामान गांव में दुकान चलाते हैं। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे गांव में झंडे लगाए गए थे। दोनों आरोपियों ने शाम करीब चार बजे उक्त झंडे को पहले टेढ़ा कर दिया और फिर झंडा उतार कर गंदी जगह पर फेंक दिया। जब समाज के लोगों को इस बारे में पता चला तो तुरंत जानकारी साझा की गई। 
विज्ञापन


इसके बाद नवदीप कुमार की टीम ने शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नवदीप ने आरोप लगाया है कि दोनों भाई वारदात के वक्त नशे में थे। वहीं इस घटना को लेकर रविदास समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते रविदास भाईचारे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 298/3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई नवदीप कुमार के बयानों पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed