{"_id":"68616bebb027a6d2200ac72a","slug":"five-smugglers-arrested-with-35-kg-heroin-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-103528-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ पांच तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ पांच तस्कर काबू
Sun, 29 Jun 2025 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर तीन किलो 511 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों से बाइक, कार और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (20 साल), सरबजीत सिंह निवासी सीमावर्ती गांव चांदी वाला व पम्मा सिंह (22) निवासी साहनके ( ममदोट ) को दो किलो 11 ग्राम हेरोइन व एक बाइक के साथ काबू किया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
वहीं, थाना सिटी पुलिस ने आरोपी विशाल (26) निवासी नानकपुरा फिरोजपुर शहर व शिवम (24 साल ) निवासी कच्चा जीरा रोड फिरोजपुर सिटी को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन, एक कार और दो मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि विशाल के खिलाफ मोहाली में भी एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। शिवम के खिलाफ थाना फिरोजपुर सिटी में एनडीपीएस का मामला दर्ज है।