{"_id":"6844694559b809a3a105eaa1","slug":"firing-in-flour-mill-one-dead-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102650-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आटा चक्की में फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आटा चक्की में फायरिंग, एक की मौत
Sat, 07 Jun 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। नकोदर रोड पर गांव नत्थू चाहल में स्थित एक आटा मिल में शुक्रवार देर रात चोरी की नीयत से दीवार तोड़कर घुसे तीन चोरों और सुरक्षा गार्ड के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड द्वारा रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग की।
वहीं, सिक्योरिटी गॉर्ड की ओर से भी आत्मरक्षा में फायरिंग की तो एक अज्ञात चोर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसकी पुष्टि एसएसपी गौरव तूरा ने भी की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला - नकोदर रोड पर स्थित गांव नत्थू चाहल में स्थित आटा मिल में शुक्रवार देर रात दो-तीन बदमाश पीछे की दीवार तोड़कर चोरी करने की नीयत से अंदर घुसे। मिल के सुरक्षा गार्ड द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड की ओर से भी आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। इस घटना में एक अज्ञात चोर की मौत हो गई है और उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।