{"_id":"6787985f7b0ef7b17f0ca9de","slug":"fir-against-aap-and-congress-leaders-for-theft-at-sarpanch-shop-in-jalandhar-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आप और कांग्रेस नेताओं पर चोरी का आरोप, सरपंच की दुकान पर डाला डाका, पुलिस ने दर्ज की FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आप और कांग्रेस नेताओं पर चोरी का आरोप, सरपंच की दुकान पर डाला डाका, पुलिस ने दर्ज की FIR
Wed, 15 Jan 2025 04:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 04:43 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में सरपंच की दुकान पर चोरी के आरोपी में पुलिस ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि सरपंच की दुकान से कैश, डीवीआर सहित अन्य सामान चुराया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस नेताओं पर चोरी का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। जालंधर देहात के नकोदर एरिया में आप के मौजूदा सरपंच की दुकान से चोरी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के नकोदर ब्लॉक के प्रधान और आप ब्लॉक अध्यक्ष सहित नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि नौ आरोपियों ने मिलकर दुकान के अंदर से नकदी और सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी किया था।
सदर थाने की पुलिस को दिए गए बयान में कुलदीप सिंह निवासी गांव रहीमपुर नकोदर ने बताया कि वह गांव का सरपंच है। साथ ही गांव उग्गी के पास पिछले 20 साल से उसकी वेल्डिंग की दुकान है। घटना के वक्त वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उक्त दुकान वक्फ बोर्ड के अधीन आती है। कुलदीप ने कहा कि उनकी दुकान पर काम करने वाले तरलोचन सिंह उर्फ तोची निवासी रसूलपुर कलां, जवाहर सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, कृष्ण लाल बठला, परमिंदर, गुरप्रीत, राकेश कुमार उर्फ केशा, प्रदीप सिंह, सुरिंदर बठला निवासी गांव उग्गी और अन्य अज्ञात ने उनकी दुकान पर चोरी की। केस में नामजद किए गए तरलोचन सिंह उर्फ तोची नकोदर ब्लॉक कांग्रेस देहाती का अध्यक्ष है। वहीं, सुरिंदर आम आदमी पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष है।
आरोपी चोरी करने के लिए क्रेन लेकर आए थे, जिन्होंने दुकान से नकदी और डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी दुकान पर चोरी हुई है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे और मामले की जानकारी थाना नकोदर सदर की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और केस दर्ज कर लिया।