फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ferozepur Mining Officer Suspended

फिरोजपुर का माइनिंग अधिकारी निलंबित, अवैध रेत खनन की थी जिले से अधिक शिकायतें आ रही थीं

Mon, 09 May 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ferozepur Mining Officer Suspended
फिरोजपुर। माइनिंग विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार ने फिरोजपुर माइनिंग विभाग के अधिकारी राजीव गोयल को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद गोयल का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ होगा। जानकारों का कहना है कि जिला फिरोजपुर में अवैध रेत खनन की बहुत शिकायतें आ रही थीं। सूत्रों के मुताबिक गुरुहरसहाए, ममदोट, जीरा व फिरोजपुर में अवैध रेत खनन की बहुत शिकायतें हैं। यही नहीं कई किसान अपने खेतों में गड्ढा कर अवैध रेत खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ममदोट व गुरुहरसहाए में अवैध रेत खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी जा रही हैं। रेत का अवैध धंधा करने वाले मौजूदा समय में छह से सात हजार रुपये प्रति ट्राली रेत की बेच रहे हैं। चर्चा है कि इन्हीं शिकायतों के चलते माइनिंग विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार ने फिरोजपुर माइनिंग विभाग के अधिकारी राजीव गोयल को कथित तौर पर निलंबित किया है। सचिव ने एक पत्र जारी कर संबंधित विभाग को भी गोयल के निलंबन की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed